कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई बनाएगी हर कैंपस में एम्बेसडर 

कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में एक-एक केंपस एम्बेसडर बनाएगी जिसके माध्यम से युवाओं को छात्र राजनीति का एक नया तस्वीर नजर आएगा जहां छात्र-छात्राओं की समस्याओं के साथ-साथ ”

हमारा कैंपस-हमारी जिम्मेदारी”

” हमारा क्लासरूम-हमारी जिम्मेदारी ” जैसे स्लोगन के साथ कक्षा में बेहतर शिक्षण व्यवस्था स्थापित हो इसके लिए निरंतर प्रयास करेंगे उक्त बातें एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद उर्फ सूरज यादव जी ने रविवार को आयोजित छात्र संवाद यात्रा में बताया श्री प्रसाद ने बताया कि हर साल छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती जा रही है इसके बावजूद राज्य सरकार और केंद्र सरकार महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के संख्या में वृद्धि नहीं कर रही है हमारा संकल्प है कि हम इसके प्रति सरकार को आगाह करेंगे और सचेत करेंगे हर हाल में हर जिले में एक विश्वविद्यालय बने इसके लिए हम सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे!

आज गया में छात्र संगठन एनएसयूआई के द्वारा “छात्र-संवाद” बैठक का आयोजन किया गया! जिसकी अध्यक्षता संगठन के मगध विश्वविद्यालय टी ए स काॅलेज NSUI छात्र नेता गोलू यादव ने किया! मंच संचालन कर रहे छात्र संघ टी ए स काॅलेज के उपाध्यक्ष आकाश सिंह किया!

वहीं वहीं प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि सि देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है! जिसने छात्रों के हर संघर्ष को एक नया मोड़ दिया है!

वहीं बताया कि एनएसयूआई अपनी राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी जी एवं संगठन के राष्ट्रीय पभारी कन्हैया जी के सफल नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सुरज सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संगठन के रूप में इस बार NSUI को चुना इसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का धन्यवाद देता हूं!

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार मनटन के दृरा कांग्रेस कार्यलय स्वागत किया गया साथ ही साथ डा. अनुज सिंह ने भी किया , NSUI के प्रदेश सिचव राहुल कृष्णा छात्र नेता गौतम कुमार, राहुल कुमार रवि कुमार सचिन कुमार एवं अन्य छात्राएं सम्मिलित थे!

Leave a Comment