कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी ने महिलाओं को दिया माई -बहिन योजना की जानकारी 

नवादा : हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की वर्तमान विधायिका नीतू कुमारी ने महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई “माई बहिन मान योजना” की जानकारी हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के सैदापुर गोवासा पंचायत में आयोजित एक महिला संबोधन कार्यक्रम के माध्यम से दी। उन्होंने पत्रकार सोनू सिंह को बताते हुए कहा कि, महिलाओं के बीच योजना के उद्देश्यों और लाभों को विस्तार से साझा किया गया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवतियाँ और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतू कुमारी ने कहा, “यह योजना महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कांग्रेस पार्टी सदैव महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो “माई बहिन मान योजना” के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सहायता के साथ-साथ ₹2500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, महिला कल्याण, स्वावलंबन और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और अभियान भी चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल का स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment