नई दिल्ली (CBSE Board Exam 2024). सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2024 से शुरू होगी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं. 10वीं, 12वीं कक्षाओं के जो स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए किसी खास सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द parikshasangam.cbse.gov.in पर आवेदन करना होगा.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थियों में कुछ विशेष आवश्यकता वाले छात्र भी शामिल होते हैं. दृष्टिबाधित, लिखने में अक्षम या अन्य किसी परेशानी से जूझ रहे स्टूडेंट्स को बोर्ड द्वारा खास सुविधा दी जाती है (CBSE Pariksha Sangam Portal). हालांकि इसके लिए उन्हें सीबीएसई परीक्षा संगम पोर्टल पर अपनी रिक्वेस्ट डालनी होगी.
सीबीएसई बोर्ड: स्पेशल नीड वाले बच्चे कौन हैं?
सीबीएसई स्पेशल नीड वाले बच्चों यानी दिव्यांगों को राइटर की सुविधा भी देता है. जो बच्चे खुद पेपर लिख या समझ नहीं सकते हैं या उन्हें अन्य कोई आवश्यकता है, वह वक्त रहते सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा संगम पोर्टल पर अपनी जरूरत के संबंध में जानकारी दर्ज करवा सकते हैं. इससे उन्हें परीक्षा के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी. इसके लिए 24 जनवरी, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं.
सीबीएसई बोर्ड: स्कूलों को यहां देनी होगी जानकारी
स्पेशल नीड वाले बच्चों की तरफ से उनके स्कूल सीबीएसई पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड स्कूल को कक्षा 10वीं और 12वीं के दिव्यांग छात्रों की सभी डिटेल्स परीक्षा संगम पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in पर अपडेट करनी होगी. बोर्ड ने यह पोर्टल 19 जनवरी को ओपन की थी, 24 जनवरी तक खुली रहेगी.
सीबीएसई बोर्ड: एडमिट कार्ड में मिलेगी जानकारी
CWSN स्टूडेंट्स के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. फिर स्पेशल नीड वाले छात्रों, उनकी दिव्यांगता का कारण और बोर्ड द्वारा मिलने वाली सुविधाएं स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएंगी. अगर किसी भी स्टूडेंट को खास सुविधा की जरूरत है तो स्कूलों को उस विकल्प का चयन करना होगा. खास जरूरतों वाले छात्रों के एडमिट कार्ड में भी उसका उल्लेख होगा.
ये भी पढ़ें:
12वीं के तुरंत बाद करें यह कोर्स, बन जाएंगे वकील, 10 लाख से ज्यादा है फीस
यूपी पुलिस में मिलेगी सरकारी नौकरी, कब और कहां होगी परीक्षा, चेक करें डिटेल
.
Tags: Cbse, Cbse board, Cbse news
FIRST PUBLISHED : January 23, 2024, 13:10 IST









