बीजेपी ने तो गिरिराज सिंह को अकेला छोड़ दिया! देखें हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर क्या है पार्टी का स्टैंड?

बीजेपी ने तो गिरिराज सिंह को अकेला छोड़ दिया! देखें हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर क्या है पार्टी का स्टैंड?


बिहार में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. हालांकि, इस बार वह किन्ही और कारणों से सुर्खियों में हैं. दरअसल, बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह आगामी 18 अक्टूबर से बिहार में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालने जा रहे हैं. इसको लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. गिरिराज सिंह की इस यात्रा को लेकर विपक्ष पहले से ही हमलावर है. अब अपनों ने भी साथ छोड़ दिया है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष
दिलीप जायसवाल ने साफ कहा कि यह यात्रा गिरिराज सिंह निकाल रहे हैं. इसका पार्टी से कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा भाजपा और पार्टी के बैनर तले नहीं है.
दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब यह यात्रा पार्टी नहीं निकाल नहीं रही तो इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के सेकुलर को कोई खतरा नहीं है. मैं भी उनके साथ जुड़ा हूं. यहां किसी को भी घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि BJP ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के साथ देश को आगे बढ़ने का काम करती है. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जिस समय जनता बाढ़ से जूझ रही थी. उस में वह पूछने नहीं गए. अब यात्रा निकाल रहे हैं. जायसवाल ने कहा कि जनता ने उनकी राजनीतिक दुकानदारी पहले ही अस्वीकार कर दी है.

Leave a Comment