भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की शुरुआत आज नवादा में बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने की।बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 साल के लिए सदस्यता मिलती है जिसकी शुरुआत 2 तारीख को प्रधानमंत्री को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता देकर की गई।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।इस्वर 2 करोड़ लोगों को बिहार में सदस्य बनाने का लक्ष्य है नवादा में ढाई लाख का लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी और विकास के पथ पर देश को आगे ले जाने की नीति के कारण समाज का कोई बर्ग नही है जो सदस्यता लेने के लिए उमड़ नही रहा है।नवादा में आज सदस्यता लेने लिए भीड़ जो उमड़ी देखते बनता था।पूरी भीड़ में महिलाओं की संख्या 45%से ऊपर था।डॉक्टर,ब्यवसाई बर्ग अल्पसंख्यक की भीड़ भी कम नही थी।इसका श्रेय प्रधानमंत्री के नेतृत्व को जाता है।उन्होंने कहा कि देश के साथ आज बिहार में विकास की गति बहुत तेज है।बिहार में डबल इंजन की सरकार बिकास की नई गाथा लिख रही है।प्रधानमंत्री का पूरा जोर बिहार के विकास पर है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की ही देन है कि आज गया में काशी और उज्जैन की तरह 16-17 अकड़ में कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार पहले भी थी और आज भी है।55 बर्ष कोंग्रेस 15 बर्ष लालू जी की सरकार एक भी उद्योग नही लगा आज नवादा में 1600 करोड़ की लागत से अडानी का सीमेंट उद्योग लग रहा है जहां हजारों युवाओं को रोजगार का अवशर मिलेगा।बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावना को देखते हुए नवादा के ककोलत का विकास किया गया आज सैलानियों की संख्या बढ़ी।उन्होंने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में सरकार सिर्फ देश मे ही नही विश्व बंधुत्व के तर्ज पर काम कर रही है जिसका मिशाल कोरोना काल मे भारत निर्मित बैक्सीन पूरे विश्व मे भेजा गया।दवा और ऑक्सीजन के साथ अनाज भी दिया।उन्होंने कहा कि nda गठबंधन की सरकार महिला बिकास पर पूरा जोर दे रही है।बिहार में 50%चुनाव में जबकि नौकरी में 35%आरक्षण दी है तो वही आने वाले 2029 के लोकसभा चुनाव में लोकसभा में 33% महिला सदस्य देखने को मिलेगी।उन्होंने कहा कि फुलवरिया जलाशय का भी बिकास किया जाएगा।अररिया की तरह वर्ड जू की संभावना नवादा में भी है।उन्होंने कहा कि जन भावनाओ के अनुरूप नवादा का विकास किया जाएगा।









