मुजफ्फरपुर में शराब माफिया का `नेटवर्क` ध्वस्त
मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पटना मध्य निषेध विभाग की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1013.25 लीटर विदेशी शराब से लदा कंटेनर ट्रक और तीन अन्य वाहनों को जब्त किया. जब्त शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
Muzaffarpur liquor seizure:
होली से पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर मुजफ्फरपुर पुलिस शराब और शराब कारोबारी के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। दल का नेतृत्व खुद वरीय पुलिस अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है। वरीय अधिकारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अहियापुर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो पिकअप दो बाइक और पांच शराब तस्कर की गिरफ्तारी की गई है।
दरअसल एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा के नेतृत्व में होली से पूर्व शराब और शराब कारोबारी के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में आज एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा को सूचना प्राप्त हुई थी की अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के समीप कुछ शराब कारोबारी के की तरफ से बड़ी शराब की डीलिंग होने वाली है।
https://biharbulletin24.in/समस्तीपुर-में-भ्रष्टाचा/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
प्याज और भूसे की आड़ में छिपाई गई थी शराब
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब माफिया ट्रक से माल उतारने की तैयारी में थे। ट्रक के अंदर प्याज की बोरियों के नीचे अवैध शराब छिपाई गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेप जब्त कर ली। शराब को अनलोड करने के लिए मंगाई गई तीन पिकअप वैन भी जब्त की गई हैं।
वहीं, मनियारी थाना क्षेत्र में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए धान के भूसे से लदी एक पिकअप से 1225 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बताया जा रहा है कि यह खेप ग्रामीण रास्ते से वैशाली ले जाई जा रही थी। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे वाहन समेत पकड़ लिया। होली को देखते हुए जिले में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
माफियाओं को चिन्हित करने में जुटी पुलिस
मनियारी थाना पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चालक से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि इस धंधे के पीछे मुख्य शराब तस्करों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि शराब कहाँ से लाई गई थी और इसे वैशाली में कहाँ पहुँचाया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि होली को देखते हुए उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
पीछा कर पकड़ी गई शराब की खेप
अलर्ट मोड में खड़ी पुलिस टीम ने भाग रहे पिकअप का पीछा कर उसे घेर लिया। जब पिकअप की सघन तलाशी ली गई, तो उसके भीतर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल शराब और पिकअप को जप्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल जप्त की गई शराब की बोतलों की गिनती और मिलान का काम जारी है।
पूरे शराब के सिंडिकेट को खत्म करने की दाबिश
पुलिस की टीम के द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। फिलहाल गिरफ्तार पांचों शराब तस्कर से पूछताछ कर पुलिस की टीम पूरे शराब के सिंडिकेट को खत्म करने की दाबिश बना रही है । मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि होली से पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब और शराब कारोबारी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत एक पिकअप पर लोड शराब की बड़ी खेप के साथ एक और पिकअप दो बाइक और पांच शराब तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है वही छापेमारी के दौरान बरामद शराब का मिलान कराया जा रहा









