बालिका कबड्डी में बड़हिया ने लखीसराय को किया पराजित

लखीसराय:मदर्स डे के पूर्व संध्या पर शनिवार को संध्या स्थानीय केआरके हाई स्कूल मैदान पर फैंसी बालिका कबड्डी मैच का आयोजन किया गया।जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित मैच में बड़हिया बालिका टीम ने लखीसराय टीम को 18-46 अंक के भारी अंतर से पराजित किया। उन्हें विनर कप दिया गया। जबकि लखीसराय की टीम मात्र 18 अंक पर सिमट गई।इस प्रकार बड़हिया की टीम 28 अंक से विजयी घोषित हुई।मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे एवं नप सभापति अरविंद पासवान ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उप विजेता टीम को मेडल,कप,डायरी,कलम एवं सभी खिलाड़ियों को जर्सी देकर हौसला बढ़ाया।इससे पहले मुख्य अतिथि द्वय ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया।बालिका कोच की भूमिका में आशिका शांडिल्य एवं प्रीति कुमारी तथा शुभम कुमार एवं उदयकांत यादव मैच रेफरी की भूमिका में थे।प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी एवं अरुण कुमार मंडल ने सहयोग किया। इस मौके जिला कबड्डी संघ के सचिव राकेश कुमार,सीनियर वाइस चेयरमैन कृष्णदेव प्रसाद,संयुक्त सचिव सुनील शर्मा एवं राजेश कुमार ने आगत अतिथियों को बुके,चादर व डायरी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Comment