नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र नवादा-कादिरगंज पथ के आनंदपुरा के आषाढी पुल पर झपट्टा गिरोह ने एक शिक्षिका से करीब एक लाख की छिनौती की गई है। इ मामले में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पीड़ित शिक्षिका का नाम सुनीता कुमारी बताया जा रहा है। सुनीता कुमारी कादिरगंज थाना क्षेत्र के समाय गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को नवादा के एक बैंक से पैसा निकालकर अपने घर लौट रही थी। तभी नवादा कादिरगंज पथ के आनन्दपूरा के आषाढी पुल पर अज्ञात बदमाशों ने महिला के बैग में रखे एक लाख छीनकर भाग निकले। इस मामले में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जिसके आधार पर कुछ संदिग्ध लोग दिख रहे हैं। पुलिस और सीसीटीवी की जांच कर रही है। इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।









