पेंशनर्स के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जागरूकता रथ रवाना

पेंशनर्स के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जागरूकता रथ रवाना,डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा

पेंशनर्स के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जागरूकता रथ रवाना,डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा

शेखपुरा। गुरुवार को डीएम शेखर आनंद ने सामाजिक सुरक्षा के सभी पेंशन लाभुकों के लिए अनिवार्य जीवन प्रमाणीकरण करवाने हेतु समाहरणालय परिसर से सभी प्रखंडों के लिए जन जागरूकता रथ रवाना किया। मालूम हो कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग जनों को प्रतिमाह पेंशन की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है । इन सभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में कम-से-कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है । निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने की स्थिति में पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है । जिले के सभी पेंशनधारी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कर सकते हैं ।यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है तो आइरिस स्कैन के माध्यम से भी जीवन प्रमाणीकरण संभव है । आधार से संबंधित तकनीकी समस्या होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करने की सलाह दी गई है। ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की बाधा ना आए । किसी भी अन्य तरह की समस्या होने पर वैसे लोग जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग या अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

नई उम्मीद: ए बेटर टुमारो’ उन्मुखीकरण और काउंसलिंग सत्र

पेंशनर्स के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जागरूकता रथ रवाना,डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा
पेंशनर्स के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जागरूकता रथ रवाना,डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा

https://www.facebook.com/share/v/18PyutZGd5/

81461 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार जिले में कुल 81461 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जाना है । अब तक 52452 (करीब 64.40 %) लाभार्थियों का प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 28999 पेंशनधारियों (करीब 35.60%) का सत्यापन अब भी लंबित है । डीएम ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि जिन भी लाभार्थियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र इसे पूर्ण कराएं इसे ताकि उनके खाते में समय पर और निर्बाध रूप से पेंशन राशि भेजी जा सके । जिला प्रशासन ने सभी शेष पेंशनधारियों से बिना विलंब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करवाने का अनुरोध किया है । समय पर सत्यापन करना पेंशन की निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है ।

Leave a Comment