अगलगी से निपटने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम शुरू

अगलगी से निपटने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम शुरू

अगलगी से निपटने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम शुरू, स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

शेखपुरा। मंगलवार को अग्निशमन केंद्र द्वारा आगलगी से निपटने हेतु जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है ।गर्मी के आगमन के साथ आग लगी की घटनाओं में विधि को लेकर स्कूली बच्चों के माध्यम से लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। अग्निशमन केंद्र शेखपुरा के अधिकारी सौरभ कुमार ,चंदन कुमार, पप्पू कुमार, रूपा रानी, संजू कुमारी, अमरजीत कुमार सोनू कुमार आदि के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय के स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों के बीच आज से बचाव को लेकर जागरूक करने का प्रयास किया गया । लोगों को विभिन्न प्रकार के आग से निपटने के अलग-अलग तरीके की जानकारी दी गई।

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

अगलगी से निपटने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम शुरू
अगलगी से निपटने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम शुरू

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

मॉक ड्रिल कर आग लगने पर उसपर काबू पाने की तरीकों की दी जानकारी

चूल्हे की आग, गैस की आग ,बिजली से लगने वाले आग, पेट्रोलियम पदार्थ से लगने वाले आग के पर काबू पाने के लिए मॉक ड्रिल करके अलग-अलग तरीके बताए गए। आग लगी से बचाव को लेकर सावधानी की आवश्यकता पर बोल दिया गया। गर्मी के बढ़ते ही सामान्य तौर पर आग लगने की घटनाओं में भी वृद्धि होती है इस संबंध में सभी स्कूली बच्चों को अपने घरों और आसपास के लोगों को भी आग से बचाव को लेकर सतर्क और सचेत करने का आह्वान किया गया। अग्निशमन के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के आते ही आग से बचाव को लेकर अग्निशमन पूरी तरह एलर्ट मोड में है। किसी भी परिस्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है। उन्होंने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की विशेष अपील की है। बताया कि इस तरह के जन जागरूकता अभियान जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार किए जाएंगे।

Leave a Comment