संसद की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : अनिल मेहता

patna nawad bihar

संसद की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : अनिल मेहता

नवादा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान 12 मार्च 2026 को संसद भवन के मकर द्वार के बाहर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के लगभग 20 सांसदों द्वारा चाय-बिस्कुट के साथ तथाकथित “चाय पार्टी” आयोजित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं आपत्तिजनक है।

https://biharbulletin24.in/13-years-of-hopeand-a-quiet-farewell/

patna nawad bihar
sansad news

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

उन्होंने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है और उसकी गरिमा एवं मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है। किंतु विपक्षी सांसदों द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से संसद परिसर को एक प्रकार से “पार्लियामेंट पिकनिक स्पॉट” बनाने का प्रयास किया गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह विशेष रूप से गंभीर विषय है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मकर द्वार पर किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या गतिविधि पर स्पष्ट रोक के बावजूद विपक्षी सांसद वहां बैठकर विरोध का नाटक करते रहे। यह संसदीय नियमों और अध्यक्ष के निर्देशों की खुली अवहेलना है।

रसोई गैस की कथित किल्लत

अनिल मेहता ने कहा कि इस दौरान देश में रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर भी भ्रामक प्रचार किया गया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के प्रत्येक नागरिक तक ऊर्जा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना सहित कई योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक रसोई गैस पहुंचाई गई है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को संसद की गरिमा का सम्मान करना चाहिए और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा बनाए रखते हुए रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार चून्नू,जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, विनोद भोली, नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा, जिला मंत्री उपेंद्र चन्द्रवंशी, मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार, तरुण राजवंशी एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment