ADM ने की गेहूं की क्रॉप कटिंग

ADM ने की गेहूं की क्रॉप कटिंग, पैदावार का जायजा लेने पगडंडियों पर चलकर पहुंचे

शेखपुरा। शुक्रवार को अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद पंचायत अंतर्गत विद्यापुर गांव में विधिवत गेहूं की फसल का क्रॉप कटिंग कार्य किया गया। मौके पर एडीएम लखींद्र पासवान पगडंडी भरी राहों पर चलकर खेत पहुंचे। जहां उन्होंने क्रॉप कटिंग का शुभारंभ किया। साथ ही किसानों से संवाद किया। विद्यापुर, हुसैनाबाद पंचायत के विद्यापुर के किसान चंद्र शेखर पासवान के खेत में गेंहू की कटनी की गई। जिसका उद्देश्य प्रति हेक्टेयर औसत उपज का वैज्ञानिक आकलन करना था।
किसान चंद्र शेखर पासवान के खेत में निर्धारित मानक के अनुसार एक निश्चित भू-भाग को चिन्हित कर गेहूं की कटनी कराई गई। कटनी के पश्चात प्राप्त अनाज का वजन किया गया, जिसके आधार पर प्रखंड और जिला स्तर पर गेहूं की औसत पैदावार का डेटा तैयार किया जाएगा। जिले में फसल उत्पादन की वास्तविक स्थिति को समझना है, ताकि भविष्य में आपदा राहत, फसल बीमा और कृषि योजनाओं का लाभ किसानों को सटीक आंकड़ों के आधार पर मिल सके। ​

नगर निकायों केसमिति सदस्यों के शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु बैठक

ADM ने की गेहूं की क्रॉप कटिंग, पैदावार का जायजा लेने पगडंडियों पर चलकर पहुंचे

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

इस महत्वपूर्ण कृषि गतिविधि के दौरान प्रशासन और कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे जिनमें ​जिला कृषि पदाधिकारी,​जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, ​प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, ​किसान समन्वयक एवं संबंधित राजस्व कर्मी उपस्थित थें। एडीएम ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने फसल अवशेष (पराली) न जलाने की भी अपील की और जैविक खाद के महत्व पर जोर दिया। बता दें कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े जिला सांख्यिकी विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इससे न केवल उत्पादन की जानकारी मिलती है, बल्कि सरकार को कृषि नीतियां बनाने में भी मदद मिलती है।

Leave a Comment