आम जनता के दर्द ने दी हुंकार: कुन्दन कुमार प्रभाकर।रोह प्रखंड से जिला परिषद चुनाव लड़ने का किया ऐलान।
नवादा। जब जनता की पीड़ा आवाज बनती है तो किसी ना किसी नेतृत्वकर्ता को हुंकार भरनी ही पड़ती है। इसी भावना के साथ भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता सह गोविन्दपुर विधानसभा संयोजक कुन्दन कुमार प्रभाकर ने रोह प्रखंड क्षेत्र से जिला परिषद चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। कुन्दन कुमार प्रभाकर रोह प्रखंड के रूखी के निवासी हैं और एक लंबे समय से समाज में सक्रिय सामाजिक व राजनीतिक चेहरा रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनके पिता कृष्ण कुमार प्रभाकर ने लगभग 50 वर्षों से गोविन्दपुर विधानसभा क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से जनसेवा की और संबंधित संगठन को मजबूती दी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वे स्वयं भी पिछले पच्चीस वर्षों से ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करते आ रहे हैं।चार्जिंग के समय इलेक्ट्रिक स्कूटी ब्लास्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856
उन्होंने वर्तमान व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय जनता और कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर वोट लिया जाता है, लेकिन जीत के बाद उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए दलालों के पास भेज दिया जाता है, जो लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। वहीं श्री प्रभाकर ने बताया कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम जनता के लगातार आग्रह पर उन्होंने रोह प्रखंड की सामान्य सीट से जिला परिषद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि वे बिना जाति, धर्म और पार्टी के भेदभाव के सभी वर्गों, किसान, मजदूर, व्यापारी और अल्पसंख्यक के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और समग्र विकास सुनिश्चित करना है, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति और लोग सम्मान के साथ आगे बढ़ सके।








