हिसुआ में दबंगों का तांडव : युवक को पिस्टल और रॉड से पीटा, नकदी और अंगूठी लूटी
नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर गांव के ही कुछ दबंगों पर जानलेवा हमला करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित गौतम कुमार (22 वर्ष), पिता- जानकी पासवान, जो ग्राम सैदपुर के निवासी हैं, ने बताया कि घटना 21 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। गौतम के अनुसार, उसे फोन करके बुलाया गया और फिर एक एकांत स्थान पर ले जाकर तीन युवकों ने घेर लिय
पिस्तौल और रॉड से हमला
दिए गए आवेदन के अनुसार, नामजद अभियुक्तों ने गौतम पर लोहे की रॉड और पिस्तौल के बट से हमला किया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने पीड़ित की जेब से ₹800 नगद और एक सोने की अंगूठी छीन ली।
भोला यादव (पिता- भृगु यादव, ग्राम- पकरीया)
भृगु यादव (पिता- ब्रह्मदेव यादव, ग्राम- पकरीया),रविशंकर कुमार (पिता- चुटहटवा, ग्राम- मुड़हटा)जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी : पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और समाज विशेष के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। जाते-जाते दबंगों ने यह धमकी भी दी कि “अगर केस किया तो जान से मार डालेंगे।”
”ये लोग क्षेत्र के दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और पूर्व में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। मुझे और मेरे परिवार को इनसे जान का खतरा है।”रजौली-सिरदला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर दो युवकों की मौत

युवक को पिस्टल और रॉड से पीटा, नकदी और अंगूठी लूटी
https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856
— गौतम कुमार (पीड़ित)
पुलिस कार्रवाई की मांग : घटना के बाद से पीड़ित परिवार डरा-सहमा है। गौतम कुमार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि उसे न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।









