AEDO परीक्षा 2026के दौरान पुलिस ने हाईटेक चीटिंग का भंडाफोड़

छपरा में आयोजित BPSC AEDO परीक्षा 2026 के दौरान पुलिस ने ‘हाईटेक चीटिंग’ का भंडाफोड़ किया

बिहार के छपरा में आयोजित BPSC AEDO परीक्षा 2026 के दौरान पुलिस ने ‘हाईटेक चीटिंग’ का भंडाफोड़ किया। सिवान का एक युवक अपने दोस्त की जगह चप्पल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कान में ब्लूटूथ छिपाकर परीक्षा दे रहा था।पैर में हवाई चप्पल। चेहरे पर हल्की दाढ़ी। बिखरे बाल। साधारण-सा ड्रेस। पहली नजर में लगेगा कि कोई हाताश-निराश बरेजगार नौजवान है। कान में माइक्रो ब्लूटूथ। अंदाजा लगाना मुश्किल कि ये असली कैंडिडेट या नकली।बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षाओं में पारदर्शिता के दावों के बीच छपरा से नकल का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।

नीतीश कुमार युग का अंत और सम्राट का उदय

सिवान का एक युवक अपने दोस्त की जगह चप्पल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कान में ब्लूटूथ छिपाकर परीक्षा दे रहा था।पैर में हवाई चप्पल। चेहरे पर हल्की दाढ़ी

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

सोमवार को सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) परीक्षा 2026 के दौरान साधु लाल उच्च विद्यालय केंद्र पर एक अभ्यर्थी को हाईटेक डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सिवान निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई, जो खुद अभ्यर्थी न होकर अपने किसी दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। सुरक्षा जांच के दौरान संदिग्ध व्यवहार दिखने पर जब उसकी सघन तलाशी ली गई, तो उसके पास से बरामद डिवाइस को देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।

Leave a Comment