वारिसलीगंज के प्राचीन मंदिर से मिली 18 दुर्लभ पांडुलिपियां

वारिसलीगंज के प्राचीन मंदिर से मिली 18 दुर्लभ पांडुलिपियां

 

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के अंतर्गत नवादा जिले में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों के संकलन एवं उनके डिजिटलीकरण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 18.04.2026 को उप विकास आयुक्त, नवादा नीलिमा साहु द्वारा वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत चंडीपुर गांव स्थित प्राचीन मंदिर श्री ठाकुर राधा रमण लाल जी मंदिर का दौरा किया गया।

विद्यालय जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

वारिसलीगंज के प्राचीन मंदिर से मिली 18 दुर्लभ पांडुलिपियां

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

सर्वेक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मंदिर का निर्माण वर्ष 1883 ई० में श्री विक्रमादित्य प्रसाद सिंह द्वारा कराया गया था। मंदिर परिसर से 18 हस्तलिखित एवं ब्लॉक प्रिंटेड ग्रंथ पांडुलिपियां प्राप्त हुईं, जिन्हें ज्ञान भारतम ऐप पर सफलतापूर्वक निबंधित किया गया।

 

उप विकास आयुक्त ने बताया कि ज्ञान भारतम मिशन का मुख्य उद्देश्य देश की समृद्ध बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना है। ताड़पत्र, भोजपत्र, कपड़े अथवा पुराने कागजों पर लिखित पांडुलिपियों में प्राचीन ज्ञान, साहित्य, आयुर्वेद, खगोल विज्ञान एवं स्थानीय इतिहास का अमूल्य भंडार सुरक्षित है, जो समय के साथ नष्ट होने के कगार पर हैं। इस मिशन के माध्यम से इन धरोहरों को आधुनिक तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि पांडुलिपियों का स्वामित्व संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था के पास ही सुरक्षित रहेगा तथा जिला प्रशासन द्वारा केवल वैज्ञानिक विधि से उनका डिजिटलीकरण कराया जाएगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी का हिस्सा बनाया जा सके।

 

जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपने पास उपलब्ध अथवा जानकारी में आने वाली प्राचीन पांडुलिपियों की सूचना संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अथवा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं।

Leave a Comment