नवादा में गूंजा “जय भीम” का नारा!

नवादा में गूंजा “जय भीम” का नारा! क्विज़ प्रतियोगिता के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती।

 

 

नवादा। जिले में मेरा युवा भारत के तहत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाई गई। जिला युवा अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार रोह प्रखंड स्थित एम एस कोचिंग में इस खास अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच क्विज़ प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।

कोचिंग के संचालक नंदकिशोर कुमार ने बच्चों को बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मेरा युवा भारत नवादा की ओर से नंदकिशोर सर को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर क्लब के सदस्य दीपक कुमार, गुड्डू कुमार, विकास कुमार, अजय कुमार, अवधेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment