डीएम ने किया चकन्द्रा पंचायत का दौरा: विकास कार्यों की समीक्षा, बच्चों को मिली नई यूनिफॉर्म की सौगात
शेखपुरा। शुक्रवार को चकन्द्रा पंचायत में उत्कृष्ट चकन्द्रा परियोजना के तहत जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं डीडीसी संजय कुमार ने विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चकंद्रा गांव की लाइब्रेरी, आंगनवाड़ी केंद्र तथा ‘मेरा कार्ड-मेरा अधिकार’ कैंप का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। लाइब्रेरी में बच्चों की पढ़ाई की स्थिति और संसाधनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने शिक्षा के माहौल को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण और साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर डीएम द्वारा बच्चों के बीच यूनिफॉर्म का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ‘मेरा कार्ड-मेरा अधिकार’ कैंप में पहुंचकर अधिकारियों ने लाभुकों से बातचीत कर योजनाओं की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी पात्र लोगों को समय पर लाभ मिले।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की सक्रियता से गांव के विकास को नई दिशा मिल रही है। इस मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह ने अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेवाडा प्रखंड के कई पदाधिकारियों के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधि गण मौजूद थे।









