कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन,शहर में निकाला जुलूस, असम सीएम का फूंका पुतला
शेखपुरा। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को शेखपुरा जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के पटेल चौक पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव एवं वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और जुलूस निकाला। साथ ही जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
ADM ने की गेहूं की क्रॉप कटिंग

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता राजनीतिक दबाव में भाषा की गरिमा भूलते जा रहे हैं। वहीं, वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि असम के मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को तेज करेगी। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पुतला दहन किया और कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी अस्वीकार्य है। इस मौके पर शंभू सिंह, राहुल कुमार, बिपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता, शिव शंकर महतो, गोरेलाल कुशवाहा, प्रमोद यादव, रामप्रसाद दास, पिंटू कुमार, शंकर प्रसाद उर्फ भैया जी, शंभू सिंह, विनोद सिन्हा, केदार राम, चुनूं कुमार, नवल पांडेय, संजय सिंह (एडवोकेट), सुमन कुमार, बृजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।









