पुलिस ने खदेड़कर कर बाइक सवार तस्कर को दबोचा

पुलिस ने खदेड़कर कर बाइक सवार तस्कर को दबोचा,18 लीटर शराब और बाइक बरामद

शेखपुरा। गुरुवार को उत्पाद थाना शेखपुरा की एक पुलिस टीम ने केवटी थाना क्षेत्र के महमदा गांव के समीप एक बाइक सवार तस्कर को रंगेहाथ खदेड़कर धर दबोचने में सफलता पाई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान महमदा गांव निवासी रामदेव चौहान के पुत्र अरुण कुमार के रूप में की गई। इस बाबत उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से 18 लीटर की मात्रा प्लास्टिक पाउचों में पैक शराब तथा एक स्प्लेंडर बाइक बरामद किया गया। छापामार दल में उत्पाद थाना के उत्पाद दारोगा अजय कुमार, मिथिलेश कुमार तथा दो एएसआई में शंभूनाथ पांडेय एवं स्मृति कुमारी शामिल थी।

PMSMA के तहत सभी अस्पतालों में विशेष शिविर आयोजित

पुलिस ने खदेड़कर कर बाइक सवार तस्कर को दबोचा,18 लीटर शराब और बाइक बरामद

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक घर शराब बनाकर कोरमा थाना क्षेत्र के अगविल गांव पहुंचाने जा रहा था। तभी पूर्व से घात लगाए उत्पाद पुलिस की टीम ने उसे घेर ली। पुलिस को वह चकमा देकर भागने लगा।साथ ही बाइक और शराब की खेप छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भाग रहे तस्कर को लगभग 5 सौ मीटर की दूरी तक बघार में खदेड़ कर पुलिस ने धर दबोचा। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया तस्कर काफी दिनों से इस कारोबार में संलिप्त था। इसके खिलाफ उत्पाद पुलिस को शिकायत मिली थी। जिसके आलोक में उत्पाद पुलिस ने घात लगाकर इसे धर दबोचने में सफलता अर्जित की। तस्कर के विरुद्ध स्थानीय उत्पाद थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।जबकि बरामद शराब तथा बाइक को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Comment