कोर्ट द्वारा घोषित भगोड़ा गिरफ्तार

कोर्ट द्वारा घोषित भगोड़ा गिरफ्तार

शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार पर केवटी थाना पुलिस ने पिछले 18 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी रविंद्र चौधरी को डीह निजामत गांव से गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार फरार आरोपी लखन चौधरी का पुत्र बताया गया है। लंबे अरसे से इसकी गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने इसके विरुद्ध लाल वारंट निर्गत करते हुए भगोड़ा घोषित किया था। छापामारी का नेतृत्व केवटी थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने संयुक्त रूप में किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि वर्ष 2008 में गिरफ्तार फरार आरोपी के विरुद्ध संपत्ति विवाद को लेकर भाई और भौजाई सहित अन्य परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर घायल किए जाने की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में यह घटना के बाद से फरार चल रहा था।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 25 गुम हुए मोबाइल बरामद

कोर्ट द्वारा घोषित भगोड़ा गिरफ्तार

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

गिरफ्तारी के भय से यह दूसरे राज्य के ईंट भट्ठा पर छुपकर रह रहा था। हाल में ही वह घर वापस लौटा था। इसे घर में रहने की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धर दबोचा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व कोर्ट के आदेश पर इसके घर की कुर्की जब्ती भी पुलिस द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से फरार आरोपी रविंद्र चौधरी को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद इसे प्रशिक्षु दारोगा रोहित कुमार की निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment