श्रद्धालुओं से लदा ऑटो सड़क किनारे खड्ड में पलटा, 7 लोग घायल
शेखपुरा। बीती देर रात्रि श्रद्धालुओं से भरे एक CNG ऑटो के सड़क किनारे पलट जाने के कारण ऑटो पर सवार 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए। रातों रात घायलों को ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गगौर गांव निवासी रामधनी बिंद के 18 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार ,कर्पूरी बिंद के पुत्र राम बलि कुमार ,गुंजा बिंद, मंगल कुमार , मंतोस कुमार सहित अन्य के रूप में की गई है।कुआं में गिरने से युवक की मौत

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856
मोकामा के चाराडीह में आयोजित बाबा चौहरमल मेला देखने जाने के दौरान घटी घटना
घायलों में बबलू कुमार की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। घायल बबलू कुमार की हालत नाजुक बताई गई है। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग गांव से चाराडीह,मोकामा ,पटना में आयोजित बाबा चौहर मल मेला देखने हेतु गांव के ही एक ऑटो पर सवार होकर निकले थे। रात्रि में अचानक चालक संतुलन खो बैठा। जिसके कारण श्रद्धालुओं सहित ऑटो सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरा। उक्त ऑटो पर 10 की संख्या में लोग बैठे थे। जिसमें 7 लोग घटना में घायल हो गए।घटना के बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई। जिसके बाद गांव से लोग घटनास्थल पर पहुंचकर उन्हें उठाकर इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में किसी के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









