पंचबदन स्थान न्यास समिति का हुआ गठन, 

पंचबदन स्थान न्यास समिति का हुआ गठन,

शेखपुरा।जिला का बरबीघा प्रखण्ड के कुसेढी ग्राम में स्थित प्रसिद्ध और ऐतिहासिक बाबा पंचबदन स्थान शिव मंदिर के लिए न्यास समिति का गठन किया गया है। बिहार राज धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिला के साथ संभवतः राज्य में पहली बार महिलाओं को मंदिर के कामकाज के देखरेख और संचालन की जवाबदेही दी गई है। पंचबदन स्थान के लिए पहली बार नई ग्यारह सदस्य समिति का गठन किया गया है।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

बिजली के शॉट सर्किट 3 बीघे गेहूं की फसल में लगी आग

महिलाओं को मिला मंदिर संचालन की जिम्मेवारी

इस समिति में अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा के साथ पांच महिलाओं को जगह दी गई है। नयी समिति को मंदिर का विकास और कार्य करने के लिए व्यापक अधिकार दिया गया है। समिति का पदेन अध्यक्ष शेखपुरा की एसडीओ प्रियंका कुमारी को बनाया गया है, जो महिला हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के पद पर किरण कुमारी तथा सचिव के रूप में शोभा देवी को जिम्मेदारी दी गई है। समिति में डेजी देवी तथा अनुसूचित जाति से आने वाली फूलो देवी को सदस्य के रूप में रखा गया है। इसके साथ राजीव रंजन कुमार को कोषाध्यक्ष तथा धर्मवीर झा,श्रवण कुमार,दिलीप पंडित,शिवजी त्रिवेदी दिलीप पंडित एवं अनुसूचित जाति के अशोक दास को सदस्य बनाया गया है। इस समिति का गठन पांच वर्ष के लिए किया गया है । यहां बताते चलें कि मंदिर की व्यवस्था और देखभाल,पूजा पाठ तथा धार्मिक आयोजन आदि की पिछले करीब 10 वर्षों से गांव के ही कार्यानंद सिंह तथा अशोक कुमार कर रहे थे। श्री शिव मंदिर (पंचबदन स्थान) न्यास समिति के विधिवत गठन होने के बाद यहां के विकास में तेजी आएगी ।समिति के गठन होने के बाद जहां ग्रामीण तथा मंदिर क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों के बीच खुशी देखी जा रही है, वही स्थानीय बुद्धिजीवियों ,शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जन प्रतिनिधियों ने नई गठित समिति मैं शामिल लोगों को बधाई दी है।

Leave a Comment