बिजली के शॉट सर्किट 3 बीघे गेहूं की फसल में लगी आग

बिजली के शॉट सर्किट 3 बीघे गेहूं की फसल में लगी आग, पीड़ित किसान को एक लाख रुपए का नुकसान

शेखपुरा। शनिवार को जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के तोय गढ़ गांव के बघार में बिजली के शॉट सर्किट से लगी आग से 3 बीघे भूमि लगी और पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना गांव के किसान अजीत कुमार के खेत में घटी। घटना के बाद किसान और उसके परिवार के बीच मायूसी छा गई है।हालांकि घटना के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी गोविंद कुमार तथा सुधीर पासवान के नेतृत्व में दमकल दस्ता सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गया।शॉट सर्किट से कौशल विकास केंद्र में लगी भीषण आग

बिजली के शॉट सर्किट 3 बीघे गेहूं की फसल में लगी आग

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

तेज पछुआ हवा में आग की लपटें पूरी फसल को जला डाला

काफी मशक्कत के बाद दमकल दस्ता आग पर काबू पाया। तेज पछुआ हवा के कारण आग की लपटें पूरी फसल को फौरन अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते पूरा खेत खाक में तब्दील हो गया। इस बाबत अग्निशमन सब अधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल लगी खेत के ऊपर से 11 हजार बोल्ट क्षमता वाले विद्युत तार के तेज पछुआ हवा में टकराने के कारण उससे निगली आग की चिंगारी गेहूं के खेत में गिर पड़ी। जिसके कारण चिंगारी विकराल रूप ले लिया। घटना में 3 बीघे में लगी तैयार गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई उधर पीड़ित किसान अजीत कुमार ने जिला प्रशासन से सरकारी मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

Leave a Comment