रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों के संकट के खिलाफ आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
शेखपुरा। देश और प्रदेश में रसोई गैस तथा डीजल पेट्रोल संकट के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला।साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम से कांग्रेसियों का जुलूस निकला। जिसका नेतृत्व कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष आनंदी यादव ने की। जुलूस में कांग्रेस नेता जितेंद्रनाथ, राहुल कुमार , मो असलम ,मो मुआज्जम, राजेश रंजन उर्फ गुरु जी , प्रमोद यादव, लखन महतो ,विपिन चौरसिया, दानी प्रसाद,पिंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल थे। कांग्रेस कार्यालय से जुलूस के शक्ल में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस के लोग शहर के स्टेशन रोड होते पटेल चौक तक पहुंचे। जहां एक सभा हुई।नवादा में तेज रफ्तार का कहर:कार पलटी,एक युवक की मौत, दो घायल

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के लोगों ने केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश नीतियों की आलोचना की। साथ ही कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने यह सरकार नतमस्तक बनी है। देश में रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की घोर संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला को फूंका। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश के करोड़ो लोगों के सामने इस तरह का संकट गहराया है।









