बेटे ने अपने ही पिता से 10 लाख रुपये लूटने की साजिश रच डाली
शौक और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए एक बेटे ने अपने ही पिता से 10 लाख रुपये लूटने की साजिश रच डाली। लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बेटे सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली है।
डीसीपी पूर्वी जिला राजीव कुमार ने बताया कि मुखर्जी नगर निवासी पीड़ित यतींद्र कुमार मंगलवार को अपने एक रिश्तेदार को 10 लाख रुपये लौटाने लक्ष्मी नगर इलाके में पहुंचे थे। वह प्रिंटिंग का काम करते हैं। यहां आने के दौरान दौरान स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और मौके पर पहुंचते ही दो राउंड फायरिंग करते हुए उनसे नकदी लूटकर फरार हो गए।
लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसएचओ इंस्पेक्टर अजीत कुमार झा व एसीपी प्रीत विहार अशोक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपितों तक पहुंच बनाई।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वारदात का मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का बेटा तवलीन उर्फ रहत (21) है। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने उसे मुखर्जी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया, जब वह फरार होने की कोशिश कर रहा था।
वारसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल हेतु भूमि का निरीक्षण

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856
पूछताछ में सामने आया कि तवलीन ने अपने दो साथियों मोहित कुमार तिवारी और पंकज के साथ मिलकर पहले से ही पूरी साजिश रची थी। तीनों कुछ समय से साथ रह रहे थे और आसान तरीके से पैसा हासिल कर शौक पूरे करने की योजना बना रहे थे।
दो राउंड फायरिंग
वारदात के दिन तवलीन स्कूटी चला रहा था, जबकि पीछे बैठे मोहित ने पिस्टल से दो राउंड फायरिंग की। पंकज साजिश और पूरी योजना के क्रियान्वयन में सक्रिय रूप से शामिल था। तवलीन अपने पिता के साथ ही काम करता है जबकि उसके दोस्त बेरोजगार हैं। तवलीन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि उसके दोनों साथी बिहार भागने की फिराक में हैं।
पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आनंद विहार से निकली बस का पीछा किया और लखनऊ टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बिहार के मुंगेर से करीब 45 हजार रुपये में खरीदी गई थी। फिलहाल पुलिस हथियार की बरामदगी और उसकी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।









