रेलवे ट्रैक से मिली लाश का 6दिन बाद हुई पहचान

train accident

रेलवे ट्रैक से मिली लाश का 6दिन बाद हुई पहचान मृतक थे मूक बधिर,कपड़े और जूते से हुई पहचान

शेखपुरा। किऊल–गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आकर मृत हुए एक अज्ञात बुजुर्ग की पहचान घटना के छह दिन बाद मंगलवार को कर ली गई है। मृतक की पहचान जिले के नगर थाना क्षेत्र के कारे पोखर निवासी स्वर्गीय जगदेव बिंद के पुत्र 64 वर्षीय शिव कुमार बिंद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे मुखबधिर थे। परिजनों के अनुसार शिव कुमार बिंद 26 मार्च को अचानक घर से लापता हो गए थे जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान सोशल मीडिया और अखबारों में प्रकाशित खबर के आधार पर परिजन थाना पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरें दिखाई गईं।

जेएनवी के 3 वरिष्ठ शिक्षक प्रोन्नत होकर हुए स्थानांतरित

train accident
रेलवे ट्रैक से मिली लाश का 6दिन बाद हुई पहचान मृतक थे मूक बधिर,कपड़े और जूते से हुई पहचान

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

मृतक के परिवार के लोग खोजबीन करने में थे परेशान

कपड़े और जूते के आधार पर उनकी पहचान की गई। मृतक के दामाद, लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसंडा गांव निवासी संदलू बिंद ने बताया कि ससुर के गायब होने के बाद से परिवार के लोग लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गौरतलब है कि 26 मार्च को करिहो और लक्षणा गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर स्थानीय नगर थाना पुलिस और रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। 72 घंटे तक पहचान नहीं होने पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को दफना दिया गया था। बाद में परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment