अखिलेश कुमार की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

Sabha

नवादा 31 मार्च । पूर्व श्रम राज्यमंत्री श्री राजबल्लभ प्रसाद एवं सदर विधायक श्रीमती विभा देवी के छोटे सुपुत्र स्व अखिलेश कुमार के असामयिक निधन के उपरांत उनकी आत्मा की शांति हेतु मंगलवार को सर्वधर्म प्रार्थना सभा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पथरा इंग्लिश स्थित जेहल प्रसाद बीएड कॉलेज के सभा कक्ष में किया गया । इस प्रार्थना सभा में हिंदू , मुस्लिम , सिक्ख , ईसाई , बौद्ध , जैन जैसे धर्मों के धर्मगुरुओं के अलावे प्रजापति ब्रह्मकुमारी , कबीरपंथ जैसे कई पंथों के गुरुओं ने भी हिस्सा लिया और अपने अपने प्रार्थना विधि से स्व अखिलेश कुमार को ईश्वर के श्री चरणों में स्थान देने की कामना की ।

चर्चित मनरेगा के कनीय अभियंता उज्ज्वल राज की हत्या

Sabha
अखिलेश कुमार की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

इस शोकाकुल बेला में श्री राजबल्लभ प्रसाद के हजारों शुभचिंतकों ने अखिलेश कुमार अमर रहे के नारे लगाए और उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । इसके पूर्व राजबल्लभ प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी विभा देवी समेत स्व अखिलेश कुमार के शोक संतप्त परिवार ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने की शपथ ली । सर्वधर्म प्रार्थना सभा का सफल प्रबंधन करते हुए एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि ईश्वर ने हमारे प्रिय भ्राता को हमसे छीन लिया है किंतु उनकी यादें हमेशा के लिए हृदय पट पर छपी रहेगी । पिता श्री राजबल्लभ प्रसाद ने अत्यंत भावुक होते हुए कहा कि अल्पायु में मेरे पुत्र की मौत से आहत जरूर हैं किंतु टूटे नहीं हैं । स्व अखिलेश की शेष आकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी मेरा लक्ष्य बन गया है । प्रार्थना स्थल पर देर शाम तक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा जबकि पारंपरिक कर्मकांड के तहत ब्रह्मभोज का सिलसिला भी चलता रहा ।

Leave a Comment