24 वर्षीय युवक की हत्या, दंपत्ति सहित तीन गिरफ्तार

मर्डर case

24 वर्षीय युवक की हत्या, दंपत्ति सहित तीन गिरफ्तार, मृतक की मां ने दर्ज कराई थी तीनों के विरुद्ध एक प्राथमिकी

शेखपुरा। जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव में रविवार को एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद मृतक की मां द्वारा अरियरी थाना में पुत्र की हत्या के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस बाबत अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतक अमन राज की मां तथा शहर के खांड पर मोहल्ला निवासी अर्जुन प्रसाद की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में डीहा गांव निवासी हरिचरण यादव की पत्नी मिट्ठू कुमार तथा उसकी पत्नी आरती कुमारी के अलावा नगर थाना क्षेत्र के पथला फार गांव निवासी प्रवीण प्रसाद के पुत्र ऋतिक कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई। श्री अखिलेश कुमार सिंह, पु०अ०नि० थाना-पातेपुर, जिला-वैशाली 15,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

मर्डर case
24 वर्षीय युवक की हत्या, दंपत्ति सहित तीन गिरफ्तार

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

उन्होंने कहा कि मृतक की मां का है कि मृत युवक गत शनिवार की शाम मिट्ठू कुमार के घर डीहा गया था। मुकदमे में महिला ने आरोप लगाई है कि जहां तीनो ने बीती रात्रि भोजन में जहर देकर उसके पुत्र की हत्या कर दी है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मुकदमे में आरोपी बनाए गए युवक ऋतिक उसका मित्र बताया गया है।साथ ही दोनों का ननिहाल अरियरी थाना क्षेत्र के विद्यापुर गांव में है। उन्हों कहा कि मामले के तीनो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की बाद ही चल पाएगा। बता दें कि रविवार को युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने उसके शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी थी। साथ ही गिरफ्तार दंपत्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

Leave a Comment