ड्राइवरऔर किसान का बेटा बना स्टेटटापर6और8वा स्थान किया हासिल

ड्राइवर और किसान का बेटा बना स्टेट टापरविद्यालय प्रबंधन ने टॉपरों को किया सम्मानित

शेखपुरा। रविवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र भर में उत्तीर्ण छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार जिले के बरबीघा प्रखंड के 4 होनहार छात्रों ने राज्य की टाप 10 एवं जिले में टापर की सूची में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ये सभी सफल छात्र बरबीघा शहर के राज राजेश्वर उच्च विद्यालय के हैं।संसाधनों की कमी के बाबजूद ये सभी गरीब परिवार के छात्रों ने अपनी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की है।सफल छात्रों में बहादुरपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार ने छठा स्थान प्राप्त किया है। इनके पिता विपिन कुमार पेशे से किसान हैं।

राज्य स्तर पर 6 ठा और 8 वा स्थान किया हासिल

पेंशनर्स के तीव्र गति से जीवन प्रमाणीकरण हेतु बैठक

छात्र का लक्ष्य डाक्टर बनने का है।पुरानी शहर निवासी आदित्य कुमार ने राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता कौशलेंद्र कुमार बिजली दुकान संचालक हैं। छात्र ने बताया कि उसका लक्ष्य शिक्षक बनने का है। इनमें प्रेरणादायक कहानी महुआ तल निवासी मोहित कुमार की है। उनके पिता पेशे से ड्राइवर हैं। लेकिन आर्थिक अभाव के बावजूद मोहित ने कड़ी मेहनत के दम पर स्टेट में 8 वां स्थान हासिल किया। उनका सपना है कि वे आगे चलकर आईएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करें। राज्य में आठवीं स्थान पाने वाले रोहित कुमार का सपना रिसर्च क्षेत्र में जाने का है। गांव में छोटी सी परचून की दुकान चलाने वाले विवेकानंद कुंभकार अपने पुत्र की सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दी हैं।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

परिवार में छाई खुशी

विद्यालय के प्राचार्य क्रिस्टोफर करकटा सहित शिक्षक नीरज सोनी ने बताया कि सभी छात्र प्राथमिक वर्ग से विद्यालय के छात्र रहे हैं। उनकी सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।इधर परिणाम आने के बाद उनके घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अभिभावकों ने इसे विद्यालय के शिक्षकों की कड़ी मेहनत,अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। उधर जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर तेलडीह गांव निवासी नेहा कुमारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित परीक्षा फल में 95% अंक प्राप्त कर अपने मां पिता और गांव का नाम रोशन किया है। नेहा एफनी प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है । उसके पिता गोविंद महतो मुंबई में रहकर बिहारी मजदूरी का काम करते हैं सावित्री देवी गृहिणी है ।नेहा के इस उपलब्धि पर उसके गांव और विद्यालय में खुशी की लहर है। इस परीक्षा में कल 475 अंक प्राप्त किया गणित विषय में उसे 100 में 100 अंक प्राप्त हुए। जबकि हिंदी में 97 और संस्कृत में उसने 91 अंक प्राप्त किया।

Leave a Comment