रामनवमी पर्व केअवसर परशोभायात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन

*रामनवमी पर्व-2026 के अवसर पर शोभायात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु समाहरणालय परिसर से फ्लैग मार्च आयोजित*

रामनवमी पर्व-2026 के अवसर पर दिनांक 29 मार्च 2026 को निकाले जाने वाले शोभायात्रा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान के संयुक्त नेतृत्व में समाहरणालय, नवादा परिसर से फ्लैग मार्च का शुभारंभ किया गया।

यह फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर मेन रोड, अंसार नगर होते हुए मस्तानगंज तक गया। तत्पश्चात मस्तानगंज से सद्भावना चौक, शोभिया, गोंदापुर होते हुए बड़ी दरगाह, भगत सिंह चौक, संकटमोचन सहित अन्य संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों से होकर गुज़रा।फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त संदेश देना था।

आसमानी बिजली की चपेट में आया बालक की मौ*त, सड़क जाम।

रामनवमी पर्व-2026 के अवसर पर शोभायात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु समाहरणालय परिसर से फ्लैग मार्च आयोजित

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

रामनवमी पर्व आपसी भाईचारे,

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि रामनवमी पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांति का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को आपसी सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। साथ ही नगर परिषद, नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा शोभा यात्रा में लगाए गए झंडे एवं पताकाएं जुलूस समाप्ति के 24 घंटे के भीतर हटाना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस फ्लैग मार्च में अपर समाहर्ता, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर,गोपनीय शाखा प्रभारी एसडीपीओ नवादा सदर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय),स्थापना प्रभारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, नवादा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment