बरबीघा नगर क्षेत्र में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने खोली नई शाखा

बैंक ऑफ बड़ौदा के नए शाखा का उद्घाटन,बैंक के महाप्रबंधक ने किया विधिवत उद्घाटन , शिक्षा,वाहन,मकान और व्यापार हेतु आसानी से ऋण दिलाने का दिया भरोसा

 

शेखपुरा। जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र में बैंक ऑफ़ बड़ौदा में अपनी नई शाखा खोली है। उपभोक्ताओं को उनके पास जाकर सभी प्रकार के बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शाखा का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इसके पूर्व इस बैंक की एक शाखा जिला मुख्यालय स्थित पहले से कार्यरत है। बैंक शाखा की शुरुआत बैंक ऑफ़ बड़ौदा के महाप्रबंधक सुब्रत कुमार स्वाई ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार तिवारी, बैंक के उप क्षेत्रीय प्रमुख प्रभात कुमार श्रीवास्तव, शाखा प्रमुख तपन कुमार ,क्षेत्रीय विज्ञापन विपणन अधिकारी नीरज कुमार, क्षेत्रीय सुविधा प्रबंधक कुंदन कुमार मौजूद थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने इस बैंक के साथ जुड़ने को लेकर अपनी बैंक खाता खुलवाई ।सहकर्मी की मौत के बाद बिज़ली विभाग के कर्मचारियों ने किया हंगामा

बरबीघा नगर क्षेत्र में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने खोली नई शाखा

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

इस संबंध में जानकारी देते हुए महा प्रबंधक ने बताया कि उनके बैंक में जीरो बैलेंस से भी खाता खोलने की सुविधा है। इसके अलावा अन्य प्रकार के शिक्षा, मकान, वाहन ,व्यापार आदि करने के लिए ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी ।बैंक के विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों को देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को बैंक ऑफ़ बड़ौदा से जुड़ने की अपील की ।ताकि बैंक उनकी सेवा में आगे आ सके और इससे बैंक को भी लाभ होगा। बैंक का विस्तार होने से बैंक द्वारा लोगों को कई प्रकार की सहूलियत देने में मदद मिलेगी। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के शाखा खुलने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Comment