खेल प्रतियोगिताओं में सफल खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

खेल प्रतियोगिताओं में सफल खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

शेखपुरा। बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय खेल विभाग और कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को रविवार को सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और होनहार बालक-बालिकाओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।कबड्डी (बालिका वर्ग): शानदार तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए बालिकाओं की टीम +2 राजो सिंह उच्च विद्यालय अंबारी शेखोपुरसराय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की।

हाई टेंशन तार की चपेट में आए राजमिस्त्री व मजदूर

बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय खेल विभाग और कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को रविवार को सम्मानित किया गया  https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8D E50UiwIV51v0O

चित्रकला प्रतियोगिता

​कबड्डी (बालक वर्ग): कड़े मुकाबले के बाद बालकों की टीम +2 राजो सिंह उच्च विद्यालय अंबारी शेखोपुरसराय उपविजेता रही, जिसे जिला पदाधिकारी ने उनके जुझारू प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग): लक्ष्मी कुमारी मध्य विद्यालय अंबारी शेखोपुरसराय की बेटी ने अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया और द्वितीय स्थान हासिल किया।100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग): कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच छोटू कुमार 2 राजो सिंह उच्च विद्यालय अंबारी शेखोपुरसराय बालक वर्ग के धावक ने तृतीय स्थान प्राप्त कर मान बढ़ाया।शारीरिक शिक्षक गौरव कुमार मध्य विद्यालय शेखोपुरबजार, शारीरिक शिक्षक रोशन कुमार मध्य विद्यालय अंबारी का अहम योगदान रहा। मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता में भी खुशी कुमारी मध्य विद्यालय अंबारी की छात्रा ने अपनी कल्पनाशीलता के रंग बिखेरे। चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Comment