सड़क दुर्घटनामेंनवादा की विधायक विभादेवी केछोटे पुत्रका निधन

सड़क दुर्घटना में नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र का निधन

सड़क दुर्घटना में नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र का निधन

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नवादा की विधायक विभा देवी एवं पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के छोटे सुपुत्र स्वर्गीय अखिलेश यादव के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक एवं असामयिक निधन की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त होने पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस हृदयविदारक घटना से व्यथित होकर वे स्वयं उनके आवास पहुंचीं और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन में डिवाइन लाइट के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

बाइक और जुगाड़ वाहन में भिड़ंत तीन लोग घायल https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

इस दौरान पूरे माहौल में शोक और पीड़ा का वातावरण व्याप्त था। अन्नपूर्णा देवी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि किसी युवा पुत्र का इस प्रकार असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। यह क्षति केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

शोकाकुल परिजनों से मुलाकात

सड़क दुर्घटना में नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र का निधन
सड़क दुर्घटना में नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र का निधन

उन्होंने आगे कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा समाज और हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। दुख की इस घड़ी में संवेदना और सहानुभूति ही सबसे बड़ा सहारा होती है, और हम सभी मिलकर इस परिवार के दुःख को बांटने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, विधानपार्षद अशोक यादव, जिलापार्षद अजित यादव, भाजपा जिलामहामंत्री नंदकिशोर चौरसिया, उपाध्यक्ष विनोद भोली, मुकेश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Comment