आशा कर्मियों ने पीएचसी के समक्ष दी धरना,जमकर की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

आशा कर्मियों ने पीएचसी के समक्ष दी धरना,जमकर की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

आशा कर्मियों ने पीएचसी के समक्ष दी धरना,जमकर की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

शेखपुरा। 8 माह से लंबित मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगो को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में आशा कर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुर सराय के समक्ष धरना दिया। साथ ही अपनी मांगो को लेकर तथा राज्य सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन में संघ की आशा कार्यकर्ताओं में चंद्रकला देवी, अर्चना देवी, अनीता देवी ,रुचि कुमारी ,स्मृति देवी और प्रियंका देवी के साथ – साथ बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता शामिल थी।

भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट                                                                                                                                                     

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च                 वाराणसी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या             https://www.instagram.com/reel/DWIgEDHD0AQ/?igsh=MXhoYm03MHZ2NHlx

आशा कर्मियों ने पीएचसी के समक्ष दी धरना,जमकर की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी
आशा कर्मियों ने पीएचसी के समक्ष दी धरना,जमकर की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

पीएचसी के मुख्य द्वार पर आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा आंदोलन पर बैठ जाने के कारण इलाज हेतु अस्पताल पहुंचने   वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंदोलन जारी आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति के कारण हमलोगो का मानदेय पिछले आठ माह से भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने क्या कि छठ ,होली, दिवाली जैसे त्यौहार में भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार हमलोगों से मजदूर के रूप में दिन रात काम लिया जाता है। लेकिन हमें सरकार उचित मानदेय भी नहीं देती है।उन्होंने सरकार से समान काम समान वेतन के तर्ज पर वेतन देने की भी मांग की। आंदोलन कारियों ने कहा कि अपनी मांगो को लेकर आगामी एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे सरकार नहीं मान लेती है।तब तक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Comment