ईद,रामनवमी और छठ को लेकर 54 स्थान संवेदनशील घोषित

ईद,रामनवमी और छठ को लेकर 54 स्थान संवेदनशील घोषित,शांति समिति की बैठक आयोजित,डीएम और एसपी ने शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने को कहा

ईद,रामनवमी और छठ को लेकर 54 स्थान संवेदनशील घोषित,शांति समिति की बैठक आयोजित,डीएम और एसपी ने शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने को कहा

​ शेखपुरा। आगामी ईद, चैती छठ, रामनवमी एवं महावीर जयंती के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित समापन को सुनिश्चित करने के लिए डीएम शेखर आनंद एवं एसपी बलिराम चौधरी द्वारा शांति समिति के सदस्यो के साथ समहरणालय स्थित मंथन सभागार मे बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, साफ सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जिला स्तर और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में यह जानकारी दी गई कि त्योहारों के दौरान जिले के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। ​ईद और रामनवमी के अवसर पर विशेष पुलिस बल, वाहन गश्ती दल और पैदल गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेंगे। बिना लाइसेंस के सभी प्रकार के जुलूसों पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा।

पेंशनर्स के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जागरूकता रथ रवाना

ईद,रामनवमी और छठ को लेकर 54 स्थान संवेदनशील घोषित,शांति समिति की बैठक आयोजित,डीएम और एसपी ने शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने को कहा
ईद,रामनवमी और छठ को लेकर 54 स्थान संवेदनशील घोषित,शांति समिति की बैठक आयोजित,डीएम और एसपी ने शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने को कहा

https://www.facebook.com/share/v/18PyutZGd5/

आयोजकों और स्वयंसेवकों की पहचान

जुलूस के आयोजकों और स्वयंसेवकों की पहचान भी सुनिश्चित की जाएगी। चैती छठ पूजा के मद्देनजर, शेखपुरा शहर सहित सभी प्रखंड के मुख्य घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।गहराई वाले घाटों की पहचान की जाएगी और वहां एसडीआरएफ, गोताखोर, लाइफगार्ड और सुरक्षा उपकरण तैनात किए जाएंगे। शेखपुरा नगर परिषद ने शहर में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिले के 54 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।मुख्य मार्गों की निगरानी सघनता से की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी को सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश डीएम द्वारा दिया गया है। जिला स्तर पर 24 घंटा संचालित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा। जिसका नंबर 06341-223333 है। बैठक मे सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment