ईद पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
आज दिनांक 19.03.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर श्री अमित अनुराग की अध्यक्षता में बुंदेलखंड थाना परिसर में आगामी ईद पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव एवं एकता का प्रतीक है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।
राजश्री एचपी गैस गोदाम एवं कार्यालय का औचक निरीक्षण

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर श्री हुलास कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सजग है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने आमजनों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से परहेज करने की भी सलाह दी गई।
बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा भी अपने-अपने सुझाव दिए गए, जिसमें साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, विद्युत एवं जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को इन बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी, बुंदेलखंड थाना एवं शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।









