पैक्स अध्यक्ष और व्यापार मंडल अध्यक्षों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित,डीएम ने कहा :
शेखपुरा। जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष और व्यापार मंडल के अध्यक्ष उनके प्रबंधकों के लिए एक दिवसीय प्रक्षिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी शेखर आनंद ने किया। इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सहकारिता विभाग से जुड़े अधिकारी कर्मी और जिले भर के पैक्स तथा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रबंधक आदमी उपस्थित रहे। सहकारी संस्थान पैक्स और व्यापार मंडल केवल धान खरीदने मात्रा की संस्था नहीं है। व्यापार मंडल के माध्यम से लोगों को खास कर किसानों को ग्रामीण क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों में और भी कई प्रकार के सेवा उपलब्ध कराने का भरपूर अवसर है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में पैक्स अध्यक्षों और व्यापार मंडल अध्यक्षों अपनी सहकारी संस्था को पूरा विस्तार देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ग्रास रूप पर स्थित इन सरकारी संस्थाओं के विस्तार की असीम संभावना है। धान और गेहूं की अधिप्राप्ति के साथ-साथ पैक्स के माध्यम से फिलहाल किसानों को उर्वरक इत्यादि उपलब्ध कराने का काम सरकारी दर पर किया जा रहा है।
DM ने अरियरी प्रखंड की पंचायतों का किया औचक निरीक्षण

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
पैक्स के माध्यम से ग्रामीण किसानों को कई प्रकार का अवसर मिलेगा
लेकिन इसे सरकारी योजनाओं का आम लोगों तक पहुंचाने के सुगम उपाय के तहत और भी बहुत प्रकार की सेवाएं प्रदान करने का अवसर है। जिसके बारे में उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त कर उसे अपनाने और बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। सरकारी संस्थाओं के माध्यम से रेलवे और हवाई टिकट के साथ-साथ सभी प्रकार के भूमि संबंधी लगान रसीद आदि काटने के कॉमन सर्विस सेंटर की तर्ज पर कार्य करने की संभावना जताई। स्थानीय स्तर पर सरकारी कार्यों के विकेंद्रीकरण का यह प्रमुख मंच है। उन्होंने कार्यशाला सह प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अध्यक्षों और प्रबंधकों को विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त सभी जानकारी को अपने संस्था के विस्तार को लेकर प्रयोग करने की सलाह दी। जिला मुख्यालय स्थित एक कर निजी सभागार में सहकारिता विभाग के विशेषज्ञों में सहकारी संस्थाओं के विकेंद्रीकरण और उनके द्वारा संपादित किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम में शामिल व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह, पैक्स अध्यक्ष राकेश रंजन, सियाराम सिंह,पंकज कुमार उर्फ हरिकांत शर्मा,व्याप मंडल अध्यक्ष कुमुद रंजन आदि ने इस कार्यक्रम को सहकारिता आंदोलन को तेज करने वाला बताया।।









