किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 माह बीत जाने के बाद भी अपहृत किशोरी का अता पता नहीं, मुख्य आरोपी अभी भी है फरार

शेखपुरा। जिले के अरियरी थाना पुलिस ने टाडा पर गांव में छापामारी कर अपहरण के एक मामले में पति – पत्नी को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टाडा पर गांव निवासी मुनिलाल चौहान तथा उसकी पत्नी गंगिया देवी के रूप में की गई है।छापामारी का नेतृत्व अरियरी थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी तथा अमित कुमार ने संयुक्त रूप में की। इस बाबत अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिए जाने से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

परीक्षा देने घर निकली 7 वीं कक्षा की छात्रा हुई गायब

किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार
किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार दंपत्ति के अलावा उसके पुत्र अजीत कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अगवा किशोरी के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उनकी पुत्री का अपहरण तीनों नामजद अभियुक्त की मिली भगत से कर लिए जाने का आरोप लगाया गया था।उन्होंने कहा कि अपहृत किशोरी की बरामदगी हेतु स्थानीय थाना पुलिस कई बार अपहर्ता के छिपे रहने के संदिग्ध ठिकानो पर छापामारी की। लेकिन किशोरी की अब तक बरामदगी नहीं हो पाई। जबकि मुख्य आरोपी अजीत कुमार सहित तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे थे।उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दंपत्ति हाल में घर आए थे।जिसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टाडा पर गांव पहुंचकर दोनों को घर से ही धर दबोचा।गिरफ्तार दंपत्ति को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment