नवादा में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप,
घर में घुसने से मचा हड़कंप
छोटी सी बात, बड़ा हादसा: गाजियाबाद में बिहार के बेटे की गोली मारकर हत्या
https://www.facebook.com/share/18BxAGUhfX/
नवादा के मिर्जापुर इलाके में बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी बिना अनुमति के घर की सीमा में प्रवेश कर गए और सीढ़ी लगाकर सीधे छत पर चढ़ गए। घटना उस समय की है जब घर की महिला स्नान कर रही थी।
पीड़िता पुष्पा देवी के अनुसार, अचानक छत के रास्ते कुछ लोग घर के अंदर आ गए, जिससे वह घबरा गईं और तुरंत अपने कमरे में जाकर खुद को सुरक्षित किया। इसके बाद उन्होंने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उनके पति मौके पर पहुंचे।
घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी जुट गए और बिजली विभाग के कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान हल्की झड़प (हाथापाई) की भी बात सामने आई है। स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारी वहां से निकल गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली जांच या लाइन से जुड़े काम के नाम पर इस तरह बिना इजाजत घर में घुसना गलत है और इससे लोगों की निजता व सुरक्षा पर सवाल उठता है।
पीड़िता पुष्पा देवी ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।









