बिहार के नवादा में भी कश्मीर की तरह उग रहा है सेब 🍎
नवादा प्रखंड के समाय पंचायत अंतर्गत सकुलाचक गांव में किसान विनय प्रभाकर जी ने इजराइल से मंगाए गए गर्म प्रदेश में उगने वाले सेब के लगभग 250 पौधे लगाए हैं, जिनमें अन्ना (Israel) और डॉर्सेट गोल्डन वैरायटी शामिल हैं।
https://biharbulletin24.in/allegation-of-irregularities-in-dismissal-filed-in-nawada/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
आज उनके फार्म का भ्रमण जिला कृषि पदाधिकारी श्री अजीत प्रकाश, आत्मा के उप परियोजना निदेशक उपेंद्र कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुमंत कुमार दिवाकर एवं कृषि समन्वयक प्रेम सागर द्वारा किया गया। भ्रमण के दौरान फार्म में की जा रही इनोवेटिव खेती जैसे – मलेशियन महोगनी, वियतनाम का नारियल, काठियावाड़ी नींबू, मियाजाकी आम, ब्लैक डायमंड मैंगो, वाटर एप्पल, ड्रैगन फ्रूट, पोल्ट्री एवं मत्स्य पालन का अवलोकन किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का आश्वासन दिया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए मनोबल बढ़ाया। विनय प्रभाकर जी का यह कार्य जिले के सभी किसानों के लिए प्रेरणादायक है।









