35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न
शेखपुरा। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), शेखपुरा में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टीशनर प्रशिक्षण का समापन मूल्यांकन के उपरान्त औपबंधिक प्रमाण-पत्र वितरण के साथ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक सुनीता देवी ने पार्लर संबंधित हेयर कटिंग, मेहँदी, फेस मसाज, फेसियल, मेकप, नेल-आर्ट आदि सभी क्षेत्रों में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही संकाय सदस्य अभिनव प्रसून ने स्वरोजगार की आवश्यकता एवं उसके लाभ, समय प्रबंधन, समस्या की पहचान एवं उसके समाधान, मार्केट सर्वे, मार्केटिंग मैनेजमेंट, आदि जैसे वर्कशॉप के माध्यम से उद्यम के विस्तार एवं स्वरोजगार के लाभों से अवगत कराया। निदेशक बालाजी धरनी धरण ने बैंकों के सहयोग व बैंकिंग के लाभ की जानकारी दी तथा बैंकिंग फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताये। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं ब्यूटी पार्लर संबंधित बारीकियों को जाना। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्य अभिनव प्रसून ने प्रशिक्षण में बताए गये बातों को आत्मसात कर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सभी लाभार्थियों ने जल्द से जल्द अपना खुद का ब्यूटी पार्लर स्थापित करने का प्रण लिया।
https://biharbulletin24.in/cm-inspected-various-stalls-of-jeevika-didi/










