मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आखिरी जुम्मा की नमाज अदा की

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आखिरी जुम्माकी नमाज अदा की

शेखपुरा।मुसलमानों के पवित्र रमजान महीने का आखिरी शुक्रवार अलविदा जुम्मा के रूप में मनाया गया। यह रमजान महीने के विदाई का प्रतीक है। इसके बाद ईद की तैयारी की शुरुआत की जाती है अलविदा जुम्मा यानी जमुआतुल विदा पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने निकटवर्ती मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा की लोगों ने इस दौरान देशराज और परिवार के लिए शांति की कामना भी की यह दिन गहन चिंतन करते हुए अल्लाह के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के साथ-साथ इबादत का दिन माना जाता है इस अवसर पर क्षमा और बरकत की कामना की जाती है बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज के अलावे कुरान का पाठ किया ईद की तैयारी के मद्देनजर जकात की तैयारी भी शुरुआत की रमजान महीने की शुरुआत पिछले माह 19 तारीख से शुरू हुई है एक महीने तक चलने वाले इस पवित्र महीने के दौरान रोजा यानी उपवास के बाद अगले शुक्रवार को ईद मनाया जाने की संभावना है|

https://biharbulletin24.in/dispute-between-husband-and-wife-young-man-commits-suicide-by-hanging-himself/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

चांद के दीदार पर आधारित

ईद मनाया जाने का यह आयोजन चांद के दीदार पर आधारित है इस संबंध में रमजान महीने के शुरू से ही लोग पूरे आस्था और परंपरा के अनुसार सवेरे में सेहरी कर रोजा शुरू करते हैं और सूर्यास्त के बाद इफ्तार का आयोजन कर रोजा खोलने का काम करते हैं रमजान के शुरू के महीने में मौसम सुहावना रहने के कारण लोगों को दिन भर का भूख और प्यास कुछ कम सता रहा था लेकिन इधर लगातार तापमान में वृद्धि के कारण रोजेदारों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस पवित्र महीने में अल्लाह की दुआ प्राप्त करने में लगातार लगे हुए हैं रमजान माह के दौरान अपनाई जाने वाली आध्यात्मिक अनुशासन करुणा और जकात आदि की प्रवृत्ति को पूरे साल बनाए रखने की कामना भी इस महीने में की जाती है प्राप्त जानकारी बताया गया कि अलविदा जुम्मा के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग नए और साफ कपड़े पहनते हुए सामूहिक रूप से रोजा रखते हुए मस्जिदों में नमाज अदा की मस्जिदों में इस विशेष नमाज को लेकर पूरी व्यवस्था की गई थी नवाज अदा करने वालों में युवकों की संख्या अधिक संख्या में देखी जा रही थी

Leave a Comment