बिजली के शॉट सर्किट से टेंट दुकान में भीषण आग

बिजली के शॉट सर्किट से टेंट दुकान में भीषण आग, तीन लाख रुपए की सामग्री जलकर राख, पीड़ित ने लगाई सरकारी सहायता की गुहार

शेखपुरा। जिले के कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में एक टेंट दुकान में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखे टेंट, कपड़े और अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह खाक हो गई। टेंट दुकान में आग बिजली के शॉट सर्किट से लगने की बात आमने आई है। जानकारी के अनुसार टेंट दुकान संचालक मुन्ना कुमार ने बताया कि दुकान में अचानक आग लग गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और दुकान में रखा अधिकांश सामान जलने लगा।

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

https://biharbulletin24.in/murder-of-married-woman-by-poisoning-her-for-dowry/

मौके पर मौजूद लोग पानी के सहारे आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक दुकान में रखा टेंट और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था।दुकान संचालक के अनुसार इस अगलगी की घटना में तीन लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है। इस बाबत अग्निशमन दल में शामिल राहुल कुमार तथा रणजीत कुमार साह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने घटना का कारण बिजली का शॉट सर्किट बताया है। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित दुकानदार ने जिला प्रशासन से प्राकृतिक आपदा कोष से सरकारी सहायता देने की मांग की है।

Leave a Comment