स्ट्रीट लाइट की मरम्मती करने युवक खम्भे पर युवक चढ़ा,विधुत स्पर्शघात से हुई मौत

स्ट्रीट लाइट की मरम्मती करने युवक खम्भे पर युवक चढ़ा,विधुत स्पर्शघात से हुई मौत

शेखपुरा। गुरुवार को जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र अंतर्गत मिशन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में स्ट्रीट लाइट का काम करने वाले 32 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना नगर क्षेत्र के बुल्लाचक मोहल्ला स्थित डाक स्थान के पास की बताई जा रही है।मृतक की पहचान बरबीघा नगर के फैजाबाद मोहल्ला निवासी सहदेव साव के पुत्र रवि रंजन साव उर्फ धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुमार नगर परिषद के द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और मरम्मत का काम करता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट खराब होने की सूचना मिलने पर वह उसे ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान वह उच्च क्षमता वाले बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

https://biharbulletin24.in/police-rescued-newborn-girl-found-in-bushes/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

परिवार में मचा कोहराम, उच्च शक्ति के विद्युत तार के चपेट में आने से घटी घटना

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए बरबीघा के रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।उधर, घटना की सूचना मिलने पर मिशन थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन और पुलिस सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे विधवा के अलावा दो नन्हे पुत्र और पुत्री छोड़ गया।

Leave a Comment