झाड़ियों में मिली नवजात कन्या, बच्ची को झाड़ियों से पुलिस निकाली, बच्ची को बताया स्वस्थ, इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा
शेखपुरा। गुरुवार को जिले के चेवाडा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में एक बेहद मार्मिक और हृदय को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। गांव के पूरब बाहरी हिस्से में एक पोखर के पास झाड़ियों के बीच एक नवजात कन्या शिशु परित्यक्त अवस्था में मिली। उस रास्ते से गुजरने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने मासूम की हल्की रोने की आवाज सुनी तो वे वहां पहुंचे। यह दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए। फौरन ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना करंडे थाने को दी। तब तक घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनय कुमार, पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए झाड़ियों में फेंकी गई बच्ची को बड़ी सावधानी और कोमलता से उठाया।
https://biharbulletin24.in/administration-geared-up-for-chief-ministers-prosperity-journey/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
मासूम की हालत देखकर थानेदार भावुक हो उठे और उसे अपनी गोद में लेकर सीधे थाने पहुंचे। उनके इस कदम ने मौके पर मौजूद सभी ग्रामीणों के बीच मानवता की एक मजबूत मिसाल पेश की। इस बाबत थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बरामद नवजात बच्ची पूर्ण स्वस्थ दिखाई दे रही है। नवजात बच्ची का नाभि अभी लगा हुआ है।उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने पर प्रतीत हुआ कि शिशु को कुछ घंटे पहले ही फेंका गया है। उन्होंने कहा कि नवजात बच्ची को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया है। उन्होंने अपील की है कि बरामद बच्ची जिनका है वे थाने में आकर ले जा सकती है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि इलाज के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं बघार से लावारिस अवस्था में नवजात बच्ची के मिलने के बाद लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे हैं।









