बेमियादी हड़ताल पर सभी सीओ के जाने से सरकारी कामकाज बाधित
शेखपुरा। अंचलाधिकारियों के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत एक बार फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण जिले की राजस्व सेवा पर प्रतिकूल प्रभाव देखना शुरू हो गया है। अंचल स्तर पर जमीन के दाखिल खारिज परिमार्जन और लगान रसीद काटने आदि के काम पूरी तरह तप हो गया है। अंचलाधिकारियों के राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के पूर्व राजस्व कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर पहले से ही हड़ताल पर है। अंचलाधिकारी सेवा संवर्ग में सुधार और प्रोन्नति को लेकर नए संवर्ग का विरोध करते हुए हड़ताल पर गए हैं।
इसे लेकर अंचलाधिकारियों ने बताया कि राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर वे लोग तब तक डटे रहेंगे। जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती। अंचल अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने किए गए उनके हड़ताल के दौरान सरकार द्वारा उनकी मांगे मांग लेने के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था। लेकिन लेकिन लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देने का काम किया है। उधर बताया गया कि सरकार द्वारा इन सभी अंचल अधिकारियों को कम पर वापस लौटने को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है। सरकार द्वारा चेतावनी जारी करते हुए मांगों के पूर्ति के लिए अनावश्यक दबाव बनाए जाने की रणनीति का कड़ा विरोध किया है।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

https://biharbulletin24.in/driver-association-demonstrated-regarding-their-demands/

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज,
14 मार्च को सर्वा पंचायत पहुंचने की संभावना,डीएम - एसपी ने अधिकारियों के साथ की यात्रा की सफलता को लेकर बैठक
शेखपुरा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित 14 मार्च की समृद्धि यात्रा के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक का मुख्य केंद्र सर्वा पंचायत रहा, जहाँ मुख्यमंत्री के भ्रमण की संभावनाओं को देखते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या कृषि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े लगभग सभी महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों पर बल दिया गया।
विकास और बुनियादी
स्कूलों और अस्पतालों की व्यवस्था तथा सेवाओं की उपलब्धता पर चर्चा हुई। भवन विभाग, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग और सिंचाई विभाग को लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।ग्रामीण विकास को लेकर डीआरडीए, मनरेगा और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। कृषि, राजस्व, वन विभाग और योजना विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने को कहा गया। साथ ही सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर चर्चा
एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों, रूट चार्ट और विधि-व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में जिले के लगभग सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे।जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि “मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा जिले के विकास को प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर है। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि सर्वा पंचायत सहित संबंधित क्षेत्रों में डेटा और धरातल की स्थिति में कोई अंतर न हो। लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।









