ग्राम कचहरी के पंच के खाते से उड़ाया रुपए, पीड़ित ने लगाई पुलिस से गुहार
ग्राम कचहरी के पंच के खाते से उड़ाया 68798 रुपए, पीड़ित ने लगाई पुलिस से गुहार
शेखपुरा। जिले के करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत छठीयारा गांव निवासी शंकर साव के पुत्र सूरज साव के द्वारा साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराने का गुहार लगाया गया है। दरअसल पीड़ित सूरज कुमार की मां सुदामा देवी जो छठीयारा गांव स्थित वार्ड नंबर 8 की पंच है। उनके मानदेय दिलाये जाने के लिए साइबर अपराधियों ने कॉल किया और कहा कि आपके मां के खाते में उनका वेतन जाना है। उनका 9500 वेतन रुका हुआ है।

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
पंचायती राज कार्यालय का स्टाप बनकर साइबर ठगी,
उसके लिए ओटीपी की मांग भी किया और फिर एक वार 49999 दूसरे वार में 15999 और अंत में 2801 रुपयों को फौरन निकासी कर लिया गया। इस तरह से उनके बैंक खाते कुल 68798 रुपयों को साइबर फ्रॉड ने निकासी कर लिया । इस बाबत सूरज कुमार ने बताया कि उसके खाते और उसके मां के खाते में एक ही मोबाइल नंबर जुडा है। जो सूरज के पास रहता है। शाम करीब 5 बजे सूरज के मोबाइल पर कॉल आया और कहा गया कि मैं एडीएम साहब के स्टाप हूं, आपके मां जो पंच हैँ उनका वेतन रुका है। आप ओटीपी बताइये ओटीपी पूछते ही अकाउंट से पैसे गायब होने शुरू हो गए और तीन बार में 68,798 रूपये खाते से उड़ा लिए गए। इस संबंध में सूरज ने साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया है और रुपया वापसी कराने का अनुरोध किया है। इस बाबत साइबर थाना के अपर थाना अध्यक्ष साकेत सौरभ ने कहा कि पुलिस शिकायत दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।









