मेसकौर निवासी गौरव कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में पाईं सफलता
प्राप्त किए 338 रैंक

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
मेसकौर(नवादा) प्रखंड अंतर्गत मेसकौर पंचायत के रंका जलालपुर निवासी गौरव कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर 338 रैंक प्राप्त कर प्रखंड का नाम रौशन किया है
गौरव कुमार ने 10 वीं वर्ग की परीक्षा आईसीएसई बोर्ड से 2011 में दून बोस्को एकेडमी पटना से 92.4 प्रतिशत से प्रथम श्रेणी तथा 12 वीं वर्ग की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से 2013 में संत माइकल हाई स्कूल पटना से 93.6 प्रतिशत से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए
उसके बाद 2017 ईस्वी में आईआईटी खड़गपुर पश्चिम बंगाल से प्रथम श्रेणी से बीटेक उत्तीर्ण हुए उसके बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी हेतु दिल्ली चले गए 2024 के यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएफएस में सिलेक्ट हुए और अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं वही फिर 2025 के यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर 338 रैंक प्राप्त किया
इनके पिता का नाम अरविन्द कुमार घोष है जो मेसकौर राजस्व गांव के रंकाजलालपुर गांव के निवासी है जो इंजीनियर थे लेकिन कैंसर बीमारी के कारण 2007 में देहांत हो गया था
https://biharbulletin24.in/होली-पर-पटना-में-ट्रैफिक-न/
इनकी माता सोनामती कुमारी भी अभी सचिवालय पटना में कार्यरत हैं गौरव कुमार दो भाई है
जिसमें गौरव सबसे बड़े है और एक छोटा भाई है वो भी इंजीनियर है इनकी सफलता प्राप्त होने पर रेलवे टीटी सत्येंद्र कुमार, स्टेशन मास्टर सुनील कुमार भास्कर उर्फ टनटन जी, चाचा लखन प्रसाद, उमेश प्रसाद, नरेश प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है









