कोरियाबीघा के 35 वर्षीय एक युवक की कीचड़ में गोदकर हत्या कर दी गई है

पकरीबरावां के कबला आहर में मछली मारने के विवाद के बाद एक की हत्या जांच में जुटी पुलिस

मामला पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कबला गांव के आहर से जुड़ा है जहां कोरियाबीघा के 35 वर्षीय एक युवक की कीचड़ में गोदकर हत्या कर दी गई है मृतक की पहचान कृष्णा चौरसिया के पुत्र जितेंद्र चौरसिया के रूप में की गई है बताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे के करीब जितेंद्र अपने खेत के समीप आया था जहां कबला गांव के लगभग 15 से बीस की संख्या में लोग मोटर लगाकर आहर का पानी सुखा रहे थे तभी जितेन्द्र भी उक्त स्थल पर पहुंचा अनुमान लगाया जा रहा है कि जितेंद्र भी मछली मारने लगा जिसे लेकर मछली मारने वाले के साथ विवाद हो गया इसी बीच लोगों ने जितेंद्र का सर कीचड़ में दबा दिया जिससे जीतेंद्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

https://biharbulletin24.in/after-35-years-the-court-found-him-guilty-and-sentenced-him-to-life-imprisonment/

घटना की सूचना पर पहुंची एफएसएल की टीम

रविवार की देर दोपहर हत्या की सूचना के बाद एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची जहां एफएसएल की टीम की मौजूदगी में शव को कीचड़ से बाहर निकाला गया पुलिस ने घटना स्थल से मोटर विद्युत तार,रिंच मृतक जितेन्द्र के हाथ में मछली की प्लास्टिक भी पुलिस ने बरामद किए हैं एफएसएल की टीम ने पाया कि नाक से मृतक का खून भी निकला हुआ है पुलिस हत्या मानकर मछली मारने वाले की तलाश में जुट गई है मृतक के परिजनों ने कबला के ही भोला महतो के पुत्र सहित अन्य पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

मृतक अपने पीछे छोड़ गया दो पुत्र एवं पत्नी

मृतक जितेन्द्र के संदर्भ में बताया जा रहा है कि वह बहुत ही सीधा साधा इंसान था उसका गांव के लोगों से कभी कोई विवाद भी नहीं होता था उसकी हत्या के पीछे मछली मारने का विवाद एक मात्र कारण माना जा रहा है इधर मौत की खबर जैसे ही परिवार के लोगों को मिली परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे जहां परिजनों के करुण चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया हर कोई ऐसे अपराध करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग प्रशासन से करते नजर आए बताया जा रहा है कि नृतक अपने पीछे अपनी पत्नी मंजू देवी के अलावा 6 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं 4 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार को पीछे छोड़ गया है ।मौत की खबर पर मृतक की मां पत्नी बहन एवं परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है । हर कोई दुख की घड़ी में धैर्य से काम लेने की नसीहत देते दिखाई पड़ रहे हैं।

घटना की सूचना पर पहुंची कई थाना की पुलिस

रविवार की देर शाम चार बजे जैसे ही हत्या किए जाने खबर पकरीबरावां पुलिस को मिली सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष स्नेहा कुमारी एवं एस आई कन्हैयालाल घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की सूचना एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर को दी सूचना मिलते ही एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर घटना स्थल पर पहुंचे और तत्काल विधि व्यवस्था के मद्देनजर धमौल,रोह,कौआकोल एवं रूपो पुलिस को घटना की सूचना देते हुए घटना स्थल पर बुलाया जहां परिवार के लोगों की मौजूदगी में शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया वहीं मामले को लेकर एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता कर रही है अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment